✍️ जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ
मौत से पहले बहन को फोन पर कहा था—‘मुझे बचा लो’, पुलिस की विवेचना पर भी उठाए गंभीर सवाल
लखनऊ। मोहनलालगंज के खुजौली में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि विवाहिता की पहले हत्या की गई और बाद में शव को फांसी के फंदे से लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया।
परिजनों के मुताबिक मौत से कुछ देर पहले विवाहिता ने अपनी बड़ी बहन को फोन कर जान का खतरा होने की बात कही थी। आरोप है कि इसके कुछ ही देर बाद ससुराल पहुंचे परिजनों को विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला।
मृतका के परिजनों ने खुजौली चौकी में तैनात चौकी इंचार्ज अरुण सिंह और अजय सिंह पर आरोपी पक्ष से मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पुलिसकर्मियों का पक्ष सामने आना बाकी है।
परिजनों का कहना है कि पुलिस ने विवेचना के दौरान हत्या की धारा हटाकर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में कार्रवाई करते हुए पति अनिल कुमार रावत उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
परिवार ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए हत्या की धाराओं में कार्रवाई की मांग की है।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
विवाहिता की संदिग्ध मौत में नया मोड़, परिजनों ने लगाया हत्या को आत्महत्या का रूप देने का आरोप
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments