स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। नगर निगम शाहजहाँपुर द्वारा ‘नमस्ते दिवस 2026’ के अवसर पर NAMASTE (National Action for Mechanised Sanitation Ecosystem) योजना के अंतर्गत सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों तथा कचरा बीनने वाले स्वच्छता साथियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता कर्मियों को पीपीई किट एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। नगर निगम ने कर्मियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में स्वच्छता कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा उनके सम्मान, सुरक्षा और गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वच्छता कर्मियों के अमूल्य योगदान का सम्मान करते हुए स्वच्छ एवं सुरक्षित शाहजहाँपुर के निर्माण में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया। साथ ही नागरिकों से भी शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में नगर निगम का सहयोग करने की अपील की गई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments