यूपी के हर जिले में बनेंगे वर्ल्ड क्लास स्किलिंग सेंटर, युवाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार की व्यवस्था

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के कौशल विकास और रोजगार को लेकर बड़ी पहल की घोषणा की है। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर 'Employment & Industrial Zone' स्थापित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना में MSME, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास तथा श्रम एवं सेवायोजन विभाग मिलकर कार्य करेंगे।

इन जोन में वर्ल्ड क्लास स्किलिंग सेंटर विकसित किए जाएंगे, जहां युवाओं की रुचि और योग्यता के अनुरूप आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को उनकी पसंद एवं कौशल से जुड़े क्षेत्र में तत्काल रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि उन्हें कौशल से रोजगार और आत्मनिर्भरता तक पहुंचाना है। यह पहल प्रदेश में रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Previous Post Next Post