Breaking News

आंगनबाड़ी भर्ती अपडेट: मिर्जापुर और पुवायां के दो केंद्रों की विज्ञप्ति निरस्त, आवेदन माने जाएंगे शून्य

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, शाहजहाँपुर ने कार्यालय ज्ञाप जारी कर दो आंगनबाड़ी केंद्रों के रिक्त पदों के लिए जारी विज्ञप्ति को निरस्त कर दिया है।

कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को जारी विज्ञप्ति संख्या सी-885 के क्रम में बाल विकास परियोजना मिर्जापुर और पुवायां के एक-एक आंगनबाड़ी केंद्र की भर्ती प्रक्रिया निरस्त की गई है।

मिर्जापुर परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत भरतापुर के आंगनबाड़ी केंद्र भरतापुर-2 तथा पुवायां परियोजना के रामनगर वार्ड संख्या-15 स्थित हरदयालकूंचा-4 आंगनबाड़ी केंद्र के लिए जारी विज्ञप्ति रद्द कर दी गई है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन दोनों पदों के लिए प्राप्त सभी आवेदन शून्य माने जाएंगे। हालांकि, विज्ञप्ति में शामिल अन्य शेष पदों पर चयन संबंधी कार्रवाई पूर्व की तरह जारी रहेगी।

यह आदेश जिला कार्यक्रम अधिकारी (सदस्य सचिव), शाहजहाँपुर की ओर से जारी किया गया है।

Post a Comment

0 Comments