स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
जलालाबाद पुलिस ने ₹2,357 की दानराशि बरामद कर आरोपी को भेजा जेल
शाहजहाँपुर। जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलालाबाद पुलिस ने शिव मंदिर के दानपात्र से चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ₹2,357 की दानराशि बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना जलालाबाद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित शिव मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी किए जाने की सूचना पर मु0अ0सं0 339/2026 धारा 305(a) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 16 जुलाई 2026 को सुबह 10:15 बजे ग्राम गुनारा के बाहर खेतों की ओर बने मंदिर के पास से गगन कुशवाह (22 वर्ष) निवासी ग्राम चौहानपुर, थाना सेहरामऊ दक्षिणी को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से ₹2,357 बरामद हुए, जिनमें ₹1, ₹2, ₹5, ₹10 और ₹20 के सिक्के शामिल हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
कुल बरामदगी: ₹2,357
गगन कुशवाह पुत्र परशुराम कुशवाह, निवासी ग्राम चौहानपुर, थाना सेहरामऊ दक्षिणी, जनपद शाहजहाँपुर।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments