🚨 शाहजहाँपुर: पत्नी की हत्या के आरोपी पति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना खुटार पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध .315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पुवायां के मार्गदर्शन में कार्यवाहक थाना प्रभारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

घरेलू विवाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या

पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को ग्राम महोलिया वीरान निवासी नरोत्तम ने थाना खुटार में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता हरपाल सिंह ने घरेलू विवाद के चलते उसकी मां को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

तहरीर के आधार पर थाना खुटार में मु0अ0सं0-239/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

गन्ने के खेत से दबोचा आरोपी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर तलाश शुरू की। उसी रात करीब 10:45 बजे पुलिस ने ग्राम महोलिया वीरान के पास गन्ने के खेत से आरोपी हरपाल सिंह (70 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी

  • एक अवैध .315 बोर देशी तमंचा
  • 02 खोखा कारतूस (.315 बोर)
  • 01 जिंदा कारतूस (.315 बोर)

गिरफ्तार अभियुक्त

हरपाल सिंह पुत्र मथुरा प्रसाद, उम्र लगभग 70 वर्ष, निवासी ग्राम महोलिया वीरान, थाना खुटार, जनपद शाहजहाँपुर।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • कार्यवाहक थाना प्रभारी व0उ0नि0 सुभाषचन्द्र
  • आरक्षी कर्मवीर सिंह
  • आरक्षी फिरोज हसन

#Shahjahanpur #KhutarPolice #MurderCase #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #SachKiAwazWebNews

Previous Post Next Post