स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के सफल आयोजन को लेकर 15 जुलाई 2026 को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री जयशंकर श्रीवास्तव, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री सत्यपाल गंगवार, उपप्राचार्य श्री ऋषिपाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में प्राचार्य श्री सत्यपाल गंगवार ने बताया कि शाहजहाँपुर जनपद के ऐसे छात्र-छात्राएं जो वर्तमान में किसी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा-5 में अध्ययनरत हैं, वे जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने अभिभावकों से समय रहते आवेदन कराने की अपील करते हुए बताया कि चयन परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क आवासीय शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
📌 महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
- जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा: 28 नवंबर 2026
👉 ऑनलाइन आवेदन करें:
https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration
#Shahjahanpur #JawaharNavodayaVidyalaya #JNVST2027 #Education #Admission #SchoolNews #SachKiAwazWebNews
