स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। अभियान के तहत 02 जुलाई 2026 को जनपदभर में 25 शिकायतों का मौके पर पहुंचकर निस्तारण किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान के तहत आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को बनाया गया है।
विशेष अभियान के अंतर्गत सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के घर अथवा संबंधित स्थल पर पहुंचकर शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में प्रतिदिन कम से कम एक स्थान तथा प्रत्येक थाना प्रभारी दो स्थानों पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों से बातचीत कर उनका फीडबैक लिया जा रहा है, जिससे शिकायतों का निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित हो सके। इस पहल से शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने अथवा पुलिस कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं और समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है।
शाहजहाँपुर पुलिस का कहना है कि जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आम नागरिकों को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments