स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनपद के सिंधौली विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बगडेर के मजरा कलंदरगंज में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए गए नाली निर्माण की गुणवत्ता पर पहली ही बारिश के बाद सवाल खड़े हो गए हैं। बारिश के दौरान नाली का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे ग्रामीणों में नाराज़गी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई, जिसके चलते नवनिर्मित नाली पहली ही बारिश का दबाव नहीं झेल सकी। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप किया गया होता तो इतनी जल्दी नाली क्षतिग्रस्त नहीं होती।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा नाली का मानक के अनुरूप पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
नोट: यह समाचार स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों एवं उनकी मांग के आधार पर प्रकाशित किया गया है। संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments