स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार ने जनपद मुख्यालय के चार खंभा क्षेत्र में निर्माणाधीन आधुनिक आधार सेवा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आधार सेवा केंद्र के सहायक प्रबंधक संदेश श्रीवास्तव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा नागरिकों को आधार संबंधी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आधुनिक एवं सुविधायुक्त आधार सेवा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शाहजहाँपुर के चार खंभा स्थित शर्मा जी का डेरा परिसर में आधुनिक आधार सेवा केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि केंद्र शुरू होने के बाद जनपदवासियों को नया आधार नामांकन, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी में संशोधन, बायोमेट्रिक अपडेट, दस्तावेज अद्यतन सहित आधार से जुड़ी सभी प्रमुख सेवाएं एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होंगी।
अपर जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आधार सेवा केंद्र का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर आगामी 25 दिनों के भीतर संचालन के लिए तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस आधार सेवा केंद्र के प्रारंभ होने से जनपदवासियों को आधार संबंधी सेवाएं अधिक सुगमता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध होंगी, जिससे आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments