Breaking News

जगन्नाथ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, क्षेत्राधिकारी नगर ने यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। आगामी 19 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बनखंडी नाथ मंदिर से प्रस्तावित जगन्नाथ यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सकुशल आयोजन को लेकर शाहजहाँपुर पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना कोतवाली पुलिस बल के साथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था, संवेदनशील स्थल, बैरिकेडिंग, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन, पुलिस बल की तैनाती तथा सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात सुनिश्चित किया जाए।

क्षेत्राधिकारी नगर ने स्थानीय नागरिकों, आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

शाहजहाँपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगामी जगन्नाथ यात्रा को सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments