न्यायालय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मियों का प्रशिक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार 16 जुलाई 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन में क्षेत्राधिकारी नगर की अध्यक्षता में न्यायालय सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायालय सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान पुलिस कर्मियों को न्यायालय सुरक्षा से संबंधित मानक कार्यप्रणाली (SOP) की जानकारी दी गई। साथ ही न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की प्रभावी जांच, संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तुओं की पहचान, बंदियों की सुरक्षित पेशी, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई तथा आपसी समन्वय बनाए रखने के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

क्षेत्राधिकारी नगर ने ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता, अनुशासन, समयपालन एवं शालीन व्यवहार बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत संवेदनशील है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक के अंत में सभी पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए सजग, जिम्मेदार और पेशेवर तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Previous Post Next Post