Breaking News

सोलर पैनल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; 7 प्लेटें बरामद

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना मदनापुर पुलिस ने खेत से सोलर पैनल प्लेट चोरी की घटना का खुलासा करते हुए गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से LOOM SOLAR कंपनी की चोरी की गई 7 सोलर पैनल प्लेटें बरामद की हैं। वारदात में प्रयुक्त ऑटो को भी सीज कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई को ग्राम केशौपुर गौटिया निवासी रतनपाल ने खेत से सात सोलर पैनल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले के खुलासे के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गईं।

15 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवाना से जलालाबाद जाने वाले मार्ग पर गंगा एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड के पास एक संदिग्ध ऑटो को घेरकर पकड़ा। ऑटो की छत पर सोलर प्लेटें बंधी थीं। पुलिस ने मौके से विपिन, पिंकू उर्फ पिन्टू और मीनू सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार दो अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस ने चोरी की सभी 7 सोलर पैनल प्लेटें बरामद कर ली हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

मदनापुर पुलिस की इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह, मोहित कुमार तथा पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

#Shahjahanpur #MadanapurPolice #SolarPanelTheft #PoliceAction #CrimeNews #SachKiAwazWebNews

Post a Comment

0 Comments