स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना अल्हागंज पुलिस ने रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान दो युवकों को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो स्मार्टफोन और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 14/15 जुलाई की रात थाना अल्हागंज पुलिस टीम गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम बानपुर की ओर जाने वाले रास्ते से रात करीब 1:35 बजे जीशान निवासी फरीदपुर, बरेली और मोहम्मद हसन निवासी बीसलपुर, पीलीभीत को गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद हसन के विरुद्ध पूर्व में भी बीसलपुर थाने में एक अभियोग दर्ज है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह, आरक्षी अंकुर कुमार और आरक्षी अभय कुमार शामिल रहे।
#Shahjahanpur #AllahganjPolice #PoliceAction #ArmsAct #CrimeNews #SachKiAwazWebNews
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments