स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 25 जुलाई। जिला समाज कल्याण अधिकारी शाहजहाँपुर ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत निर्धारित समय सीमा के भीतर छात्रवृत्ति पोर्टल पर मास्टर डाटा लॉक करना सुनिश्चित करें।
जारी सूचना के अनुसार, विद्यालयों द्वारा 05 अगस्त 2026 तक मास्टर डाटा लॉक किया जाना अनिवार्य है। इसके पश्चात नवीनीकरण श्रेणी के छात्र-छात्राएं 15 सितंबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई शिक्षण संस्था निर्धारित तिथि 05 अगस्त 2026 तक मास्टर डाटा पूर्ण कर लॉक नहीं करती है, तो उस संस्था के पात्र छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित रह सकते हैं। ऐसी स्थिति में इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित शिक्षण संस्था की होगी।
उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों से समयबद्ध रूप से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।
उक्त जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी, शाहजहाँपुर द्वारा दी गई है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments