स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर जनपद में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत शाहजहाँपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ही रात में 65 एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा सभी क्षेत्राधिकारियों के निकट पर्यवेक्षण में 04/05 जुलाई 2026 की रात्रि में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कुल 65 वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
नगर सर्किल
सदर सर्किल
तिलहर सर्किल
जलालाबाद सर्किल
पुवायाँ सर्किल
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कहा कि जनपद में वारंटी, वांछित एवं अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments