Breaking News

शाहजहाँपुर: पुलिस का विशेष अभियान, 66 एनबीडब्ल्यू एवं वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश


शाहजहाँपुर। जनपद शाहजहाँपुर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 66 एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा 18/19 जुलाई 2026 की रात्रि में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 66 एनबीडब्ल्यू एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार नगर, सदर, तिलहर, जलालाबाद और पुवायां सर्किल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न थानों में यह कार्रवाई की गई। सबसे अधिक गिरफ्तारियां सदर, जलालाबाद एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से हुईं। अभियान के दौरान कोतवाली, सदर बाजार, कांट, निगोही, रोजा, मदनापुर, सेहरामऊ दक्षिणी, तिलहर, खुदागंज, कटरा, जलालाबाद, मिर्जापुर, कलान, परौर, अल्हागंज, बंडा, सिंधौली तथा खुटार थाना क्षेत्रों में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में वांछित अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments