Breaking News

⚽ 74वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन, पुरुष वर्ग में बरेली और महिला वर्ग में शाहजहाँपुर बना चैंपियन

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। जी.एफ. कॉलेज ग्राउंड में आयोजित 74वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 (बरेली जोन) का बुधवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के महिला एवं पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। पुरुष वर्ग में बरेली ने जबकि महिला वर्ग में शाहजहाँपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की।

समापन समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली रेंज, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर, जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, विभिन्न जनपदों से आए पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी तथा बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना, अनुशासन तथा टीम वर्क के महत्व पर प्रकाश डाला।

🏆 पुरुष वर्ग का फाइनल

पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला शाहजहाँपुर और बरेली के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में बरेली ने 4-1 से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

🏆 महिला वर्ग का फाइनल

महिला वर्ग के फाइनल में शाहजहाँपुर और बरेली की टीमें आमने-सामने थीं। निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा। पेनल्टी शूटआउट में शाहजहाँपुर की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

🌟 सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर सम्मान

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

  • पुरुष वर्ग: जनपद रामपुर के नरेन्द्र सिंह को प्रतियोगिता में सर्वाधिक 6 गोल करने पर 'सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर' चुना गया।
  • महिला वर्ग: जनपद शाहजहाँपुर की सुधा रावत को 2 गोल करने पर 'सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर' का सम्मान प्रदान किया गया।

समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली रेंज ने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी खेल भावना और समर्पण के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

#Shahjahanpur #PoliceFootball2026 #BareillyZone #FootballChampionship #UPPolice #SportsNews #SachKiAwazWebNews

Post a Comment

0 Comments