Breaking News

यूपी में 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री योगी

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का MSME क्षेत्र रोजगार सृजन का बड़ा माध्यम बनकर उभरा है और वर्तमान में सवा तीन करोड़ से अधिक युवाओं एवं कारीगरों को रोजगार उपलब्ध करा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार, कौशल और स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। MSME और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देकर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

“युवा शक्ति ही उत्तर प्रदेश की प्रगति और समृद्धि का आधार है।”

Post a Comment

0 Comments