Breaking News

बण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बण्डा पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर सीज कर दी।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में थाना बण्डा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 की रात करीब 2:45 बजे मुखबिर की सूचना पर गहलुईया पुल से करीब 500-600 मीटर पहले ग्राम लुहिचा की ओर से आ रहे अरुण कुमार पुत्र रामप्रताप, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम लुहिचा को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस और होंडा लीवो मोटरसाइकिल संख्या UP-27-AQ-2747 बरामद हुई। मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा संख्या 331/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राहुल कुमार तथा आरक्षी रोहित कुमार और रोहित कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments