स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
गोरखपुर, 23 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में ₹995 करोड़ से अधिक लागत की 14 लोक-कल्याणकारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज तक 6-लेन फ्लाईओवर तथा देवरिया बाईपास को जोड़ने वाला 4-लेन फ्लाईओवर प्रमुख परियोजनाएं हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार आधुनिक एवं सुदृढ़ आधारभूत ढांचे के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क एवं परिवहन व्यवस्था विकास की गति को तेज करने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, "आवागमन जितना तेज और सुगम होगा, प्रगति भी उतनी ही तीव्र गति से होगी और प्रगति होगी तो समृद्धि अपने आप आएगी।"
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा, जाम की समस्या में कमी आएगी तथा व्यापार, उद्योग और रोजगार को भी नई गति मिलेगी।
नोट: यह समाचार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर आधारित है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments