Breaking News

कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम को लेकर सकरन थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

 

ब्यूरो रिपोर्ट सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर ✍️

सीतापुर, 23 जुलाई। आगामी कांवड़ यात्रा एवं चेहल्लुम के शांतिपूर्ण और सकुशल आयोजन को लेकर थाना सकरन परिसर में गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए दोनों पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की।

बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार लहरपुर, क्षेत्राधिकारी बिसवां हर्षित चौहान तथा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में कांवड़ यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट से बचने और किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देने की अपील की।

क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान ने कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो लोग तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी इंतजाम किए गए हैं।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि दोनों पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।

बैठक में अंशू सिंह, हरिओम, राजू, राहुल, प्रधान नेकराम निर्मल, देशराज यादव सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

नोट: यह समाचार स्थानीय प्रशासन द्वारा आयोजित पीस कमेटी बैठक में साझा की गई आधिकारिक जानकारी पर आधारित है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments