Breaking News

उन्नाव नगर पालिका परिषद में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस

 


ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या, उन्नाव ✍️

उन्नाव, 24 जुलाई। उन्नाव नगर पालिका परिषद परिसर में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच विवाद होने की सूचना मिलने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद नगर पालिका परिषद परिसर के भीतर किसी वर्चस्व को लेकर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को शांत कराया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी के घायल होने अथवा किसी प्रकार की आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई थी।

नोट: यह समाचार प्रारंभिक सूचना पर आधारित है। विवाद के कारणों एवं पुलिस की आगे की कार्रवाई संबंधी आधिकारिक जानकारी प्राप्त होने पर समाचार अपडेट किया जाएगा।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments