ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
लखनऊ। थाना गुडम्बा पुलिस ने सड़क दुर्घटना एवं गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, फोरेंसिक जांच में बरामद मांस के नमूने गौवंश के पाए जाने के बाद मामले में गोवध निवारण अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई गई थीं।
पुलिस के मुताबिक, 07 जून 2025 को थाना गुडम्बा में दर्ज मुकदमा संख्या 230/2025 के तहत आरोप था कि विक्रम टेम्पो चालक ने तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान टेम्पो से पशु अवशेष भी बरामद हुए थे।
फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में बरामद नमूने गौवंश के पाए जाने के बाद विवेचना में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8 जोड़ी गई।
पुलिस ने 01 जुलाई 2026 को वांछित अभियुक्त सूरज पुत्र रामलखन (26 वर्ष) निवासी रढ़ुआ टेराखुर्द, थाना देवा, जनपद बाराबंकी को 23 नंबर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने स्वीकार किया कि पिछले वर्ष बकरीद के अवसर पर अधिक धन के लालच में वह दो बोरी गौमांस ले जा रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त:
पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 230/2025, धारा 281/125(ए)/351(2) बीएनएस एवं 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम, थाना गुडम्बा, लखनऊ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments