स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 20 जुलाई। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय द्वारा वरिष्ठ प्रो. अनुराग अग्रवाल के निर्देशन में शिक्षक अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के प्रबंध विभाग के प्रो. नागेंद्र यादव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत वाणिज्य विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अपर्णा त्रिपाठी द्वारा चंदन तिलक एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. कमलेश गौतम द्वारा पुष्प कलिका भेंट कर मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई।
अपने संबोधन में प्रो. नागेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों को निरंतर सीखने की प्रवृत्ति, शोध, नवाचार तथा तकनीकी दक्षता को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का संप्रेषक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का मार्गदर्शक भी होता है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अनुसंधान और नैतिक मूल्यों के समन्वय से ही उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे अभिमुखीकरण कार्यक्रम शिक्षकों को नवीन शैक्षणिक दृष्टिकोण, शोध की गुणवत्ता तथा आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रूपक श्रीवास्तव ने किया, जबकि व्यावसायिक प्रबंधन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिजीत मिश्रा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. अंकित अवस्थी, डॉ. संतोष प्रताप सिंह, डॉ. सचिन खन्ना, डॉ. अभिजीत मिश्रा, बृजलाली चौबे, डॉ. अपर्णा त्रिपाठी, सुमित सक्सेना, डॉ. मोहनी शंकर, डॉ. पोथीराम, अखंड प्रताप सिंह, डॉ. बलवीर शर्मा, डॉ. मृदुल पटेल, डॉ. संदीप, डॉ. दुर्ग विजय, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. सुजीत कुमार वर्मा, डॉ. राजीव कुमार सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments