स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 23 जुलाई। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत सत्र 2026-27 का उद्घाटन समारोह गुरुवार को जी.एफ. कॉलेज, शाहजहाँपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने किया।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, जी.एफ. कॉलेज के प्राचार्य मोहसिन हसन, कोर्स कोऑर्डिनेटर राहुल यादव, महाविद्यालय के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने अपने संबोधन में सिविल सेवा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए मॉक टेस्ट पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है, क्योंकि नियमित अभ्यास से अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और परीक्षा की बेहतर तैयारी संभव होती है।
उन्होंने विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत उपलब्ध निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाकर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने का संकल्प लिया।
नोट: यह समाचार जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments