स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुदागंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खुदागंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 19 जून 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री और 14 वर्षीय भतीजी के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना दी थी। इस संबंध में थाना खुदागंज पर मु0अ0सं0 152/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान 1 जुलाई 2026 को पीड़िता को लखनऊ से बरामद किया गया। मेडिकल परीक्षण एवं न्यायालय में दर्ज कराए गए बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1)/87 बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपी सनी पुत्र गुरदीप, निवासी ग्राम परसिया, थाना खमरिया, जनपद लखीमपुर खीरी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 3 जुलाई 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे कसरक तिराहा, थाना कटरा क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments