स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का सूक्ष्म निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के अनुशासन, कार्यकुशलता, शारीरिक दक्षता एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं आरटीसी महिला प्रशिक्षुओं के टर्नआउट, वर्दी की स्वच्छता, ड्रिल, कदमताल, शस्त्र संचालन एवं प्रशिक्षण व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नियमित प्रशिक्षण और अनुशासन ही पुलिस बल की कार्यक्षमता की आधारशिला हैं।
परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन स्थित बैरकों, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, डायल-112 वाहनों, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं साफ-सफाई का निरीक्षण कर संबंधित शाखा प्रभारियों को संसाधनों के बेहतर रखरखाव और समयबद्ध अद्यतन के निर्देश दिए।
उन्होंने कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सर्विलांस सेल एवं एसओजी में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद पुलिस को अधिक अनुशासित, दक्ष, उत्तरदायी एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन में नियमित रूप से साप्ताहिक परेड, प्रशिक्षण एवं निरीक्षण की प्रक्रिया जारी रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments