जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। थाना सैरपुर पुलिस ने बंद मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
थाना प्रभारी मनोज कोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से चोरी के चांदी के आभूषण, ₹3,300 नकद तथा घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। पूछताछ के आधार पर अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है तथा उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
श्रेणी
लखनऊ
