जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। थाना पीजीआई पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साथ ही आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।
लखनऊ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
श्रेणी
लखनऊ
