स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
तिलहर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को सरयू पुलिया के पास से दबोचा
शाहजहाँपुर। जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, जबरन गर्भपात कराने तथा धमकी देने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री प्रिंस शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 07 जुलाई 2026 को पीड़िता की शिकायत पर अजय प्रताप सिंह पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, जबरन गर्भपात कराने तथा अन्य नामजद आरोपियों द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मु0अ0सं0 363/2026 के तहत धारा 69, 89, 351(3) एवं 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 16 जुलाई 2026 को दोपहर 12:35 बजे सरयू पुलिया के पास से अभियुक्त अजय प्रताप सिंह (35 वर्ष), निवासी ग्राम बंथरा, थाना तिलहर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- अजय प्रताप सिंह पुत्र रामविलास सिंह, निवासी ग्राम बंथरा, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक श्री प्रिंस शर्मा
- आरक्षी मयंक भाटी
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
