स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलालाबाद पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को वादी की तहरीर पर आकाश पुत्र सुरेश, निवासी ग्राम करदौला, थाना जलालाबाद, के विरुद्ध पीड़िता के साथ दुष्कर्म के आरोप में मु0अ0सं0 307/2026 के तहत धारा 64(1)/333 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किए जा रहे थे।
इसी क्रम में 4 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सरैया मोड़ के पास से अभियुक्त आकाश (28 वर्ष) को सुबह करीब 10:10 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सकतावत सिंह एवं आरक्षी सनी कुमार शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments