विद्यालयी वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण, 111 चालकों ने लिया हिस्सा


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। सड़क सुरक्षा एवं विद्यालयी बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, शाहजहाँपुर के निर्देशन में राना पब्लिक स्कूल परिसर, पुवायां में विद्यालयी वाहनों के चालकों का नेत्र परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पुवायां क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के कुल 111 विद्यालयी वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। इनमें राना पब्लिक स्कूल के 43, गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी बंडा के 16, चन्दी कॉन्वेंट गंगसरा के 10, मारवा मॉडर्न पब्लिक स्कूल पुवायां के 14, कैम्ब्रिज कॉन्वेंट पुवायां के 18 तथा दिल्ली बर्ड पब्लिक स्कूल के 10 चालक शामिल रहे।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि विद्यालयी वाहनों के चालकों की दृष्टि क्षमता बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। चालकों का नियमित स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने में सहायक है।

परिवहन विभाग द्वारा विद्यालयी वाहनों की फिटनेस, चालकों के स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण तथा सड़क सुरक्षा मानकों के अनुपालन को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई लगातार की जा रही है।

Previous Post Next Post