ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन उन्नाव ✍️
उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने थाना कोतवाली बांगरमऊ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई, अभिलेखों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसएसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अभिलेखों के रखरखाव सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया गया।
श्रेणी
उन्नाव
