स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए शाहजहाँपुर पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रही है। इसी क्रम में 19 अगस्त 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना पुवायाँ क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट, बैरियर एवं कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी चेक की। पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान थाना पुवायाँ पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कांवड़ यात्रियों एवं आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया।
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी पुलिसिंग एवं निगरानी की जा रही है।
