15 अगस्त को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट, होटलों और संदिग्धों की हुई सघन चेकिंग


ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन ✍️

लखनऊ। 15 अगस्त के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। थाना नाका क्षेत्र के पान दरीबा और चारबाग चौकी के अंतर्गत आने वाले होटलों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस टीमों ने जांच-पड़ताल की।

एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी कैसरबाग तथा थाना कैसरबाग और अमीनाबाद के प्रभारी निरीक्षकों ने पुलिस टीम के साथ विभिन्न होटलों की जांच की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की तलाशी भी ली गई।

होटल संचालकों को दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश

पुलिस अधिकारियों ने होटल संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त और चेकिंग की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, 15 अगस्त को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

Previous Post Next Post