जलालाबाद पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ 18 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 13 अगस्त। अपराध नियंत्रण एवं अवैध शस्त्रों की बिक्री पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलालाबाद पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जलालाबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार 12 अगस्त 2026 की रात संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने काकोरी स्थित शहीद इंटर कॉलेज ग्राउंड के पास घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उवैश खान पुत्र महमूद अली खान, निवासी मोहल्ला वर्कजई, कस्बा एवं थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 18 वर्ष के रूप में हुई।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया।

आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

बरामदगी के आधार पर थाना जलालाबाद में मु0अ0सं0 376/26, धारा 9(1)(a)(1)/25(2) आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी का समय: 12 अगस्त 2026, रात 10:15 बजे
स्थान: काकोरी शहीद इंटर कॉलेज ग्राउंड के पास, थाना जलालाबाद क्षेत्र।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • व0उ0नि0 सकतावत सिंह, थाना जलालाबाद
  • हे0का0 345 सौरव कुमार, थाना जलालाबाद
  • रिक्रूट कांस्टेबल विकास, थाना जलालाबाद
Previous Post Next Post