सदर बाजार पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 13 अगस्त। अपराध नियंत्रण एवं अवैध शस्त्रों की बिक्री पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार 12 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मोहल्ला मदराखेल गुमटी के निकट पुरानी रेलवे लाइन पर घेराबंदी की। यहां से रामप्रकाश पुत्र विष्णुदयाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम ईटौरा गौटिया, थाना सेहरामऊ दक्षिणी, जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।

आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

बरामदगी के आधार पर थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 437/26, धारा 3/25 A ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी का समय: 12 अगस्त 2026, दोपहर 3:01 बजे
स्थान: मोहल्ला मदराखेल गुमटी के निकट पुरानी रेलवे लाइन।

बरामदगी

  • 01 तमंचा .315 बोर
  • 01 जिंदा कारतूस .315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • उ0नि0 नितिन कुमार
  • कांस्टेबल आदित्य कुमार
  • कांस्टेबल परीक्षित सैनी
Previous Post Next Post