स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी से समन्वय करते हुए 20 अगस्त 2026 को तिलहर तहसील में स्कूली वाहन चालकों के लिए नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का आयोजन अमर बाल विद्या मंदिर में किया गया। इसमें अमर बाल विद्या मंदिर, राम मुरारी पब्लिक स्कूल, द रेनेशां अकादमी, सेंट मेरी, सिद्धार्थ कॉन्वेंट एवं नवोदित पब्लिक स्कूल खुदागंज सहित विभिन्न विद्यालयों के 36 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया।
परिवहन विभाग ने जनपद के सभी विद्यालयों से अपील की है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए नियमानुसार निर्धारित मानकों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन किया जाए। यदि कोई विद्यालयी वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित होता नहीं पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
यह जानकारी सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), शाहजहाँपुर द्वारा दी गई।
