गुडम्बा पुलिस ने चेन स्नेचिंग गैंग का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली लखनऊ ✍️ 

लखनऊ। थाना गुडम्बा पुलिस एवं डीसीपी पूर्वी की सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेन स्नेचिंग की दो घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत की पीली धातु की दो टूटी हुई चेन, ₹1,760 नकद और वारदात में प्रयुक्त ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, थाना गुडम्बा क्षेत्र में राह चलते लोगों से चेन स्नेचिंग की दो घटनाएं सामने आई थीं। पहली घटना 2 अगस्त 2026 की रात सेक्टर-एच, जानकीपुरम स्थित एसबीआई रोड पर हुई थी, जिसमें ईवी स्कूटी सवार दो लोगों ने एक व्यक्ति की सोने की चेन छीन ली थी। इस मामले में मु0अ0सं0 307/2026 दर्ज किया गया था।

दूसरी घटना 16 अगस्त 2026 की रात टेढ़ी पुलिया के पास हुई, जहां ईवी स्कूटी सवार दो लोगों ने एक युवती के गले से सोने की चेन छीन ली थी। इस मामले में मु0अ0सं0 328/2026 दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त को चेन स्नेचिंग की घटनाओं से संबंधित आरोपियों एवं माल की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में सामने आया तरीका

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों मिलकर चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। एक आरोपी स्कूटी चलाता था, जबकि दूसरा राह चलते लोगों के गले से चेन झपटकर फरार हो जाता था। चोरी की चेन बेचकर प्राप्त रकम का इस्तेमाल निजी खर्चों में किया जाता था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी 19 अगस्त को भी एक और वारदात की तैयारी में थे और अपने पास मौजूद चेन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे, तभी पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. लारेब जैदी उर्फ सोनू, उम्र करीब 27 वर्ष, थाना ठाकुरगंज क्षेत्र, लखनऊ।
  2. अभिनव मौर्या, उम्र करीब 24 वर्ष, थाना ठाकुरगंज क्षेत्र, लखनऊ।

बरामदगी

  • पीली धातु की 02 टूटी हुई चेन
  • ₹1,760 नकद
  • वारदात में प्रयुक्त ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी UP32QH0678, सिल्वर रंग

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

कार्रवाई में थाना गुडम्बा पुलिस टीम एवं डीसीपी पूर्वी की सर्विलांस टीम शामिल रही।

Previous Post Next Post