नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो सप्ताह में करीब 200 पन्नों का आरोप-पत्र दाखिल

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना तिलहर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के करीब दो सप्ताह के भीतर लगभग 200 पृष्ठ का आरोप-पत्र तैयार कर 16 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय में प्रेषित किया है।

पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को वादिनी ने अपनी करीब 13 वर्षीय पुत्री को पांच बाल अपचारियों द्वारा खेलते समय गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने के संबंध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना तिलहर में मु.अ.सं. 409/26, धारा 70(2) बीएनएस, 5G/6 पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान पीड़िता के धारा 180 एवं 183 बीएनएसएस के तहत बयान दर्ज कराए गए तथा उसका शीघ्र चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। नामजद सभी बाल अपचारियों के शैक्षिक अभिलेख प्राप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया।

महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विवेचना में तेजी बरतते हुए मात्र दो सप्ताह में लगभग 200 पृष्ठ का आरोप-पत्र तैयार कर 16 अगस्त 2026 को न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, अभियोजन पक्ष द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए दोषियों को नियमानुसार दंडित कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Previous Post Next Post