स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 16 अगस्त 2026। श्रावण मास कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के साथ थाना कोतवाली एवं थाना कांट क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर बनाए गए विभिन्न पुलिस प्वाइंट, ड्यूटी प्वाइंट एवं संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। मौके पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से कांवड़ियों की आवाजाही, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही कांवड़ रूट पर लगातार निगरानी बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कांवड़ मार्ग पर लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने, ड्यूटी प्वाइंट्स पर प्रभावी पुलिस तैनाती सुनिश्चित करने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी एवं प्रभावी पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
