परिवार परामर्श केंद्र में 20 पत्रावलियों पर हुई सुनवाई, आपसी सहमति से एक दंपति को कराया गया विदा

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में शनिवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 20 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिसमें एक दंपति का आपसी सहमति से समझौता कराकर उन्हें सकुशल विदा किया गया।

थाना रोजा क्षेत्र के एक दंपति की शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति अपनी मां के कहने पर उसके साथ मारपीट करता है। साथ ही सास द्वारा गाली-गलौज किए जाने और पति द्वारा खर्चा न दिए जाने की शिकायत की गई थी।

परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी वार्ता कराई गई तथा उन्हें समझाया गया। इस दौरान पति ने भविष्य में पत्नी के साथ मारपीट न करने, पत्नी का खर्च उठाने और उसकी बात मानकर साथ रखने पर सहमति जताई। पति ने यह भी बताया कि उसकी मां करीब 90 वर्ष की हैं और नाराजगी में कुछ कह देती हैं।

दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया, जिसके बाद परिवार परामर्श केंद्र द्वारा दंपति को सकुशल विदा किया गया।

इस अवसर पर म0मु0आ0 चंद्रकांता शर्मा एवं महिला आरक्षी नेहा चौहान मौजूद रहीं।

Previous Post Next Post