स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय को एनएसएस की सात नवीन इकाइयां

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

कुल संख्या बढ़कर 19 हुई

शाहजहांपुर। उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जारी आवंटन आदेश के तहत स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की सात नवीन इकाइयां आवंटित की गई हैं। इसके साथ ही एनएसएस इकाइयों की कुल संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी.बी. सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को शिक्षा के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। नई इकाइयों के माध्यम से जन-जागरूकता और सामाजिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों को और प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा।

एनएसएस विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि नवीन इकाइयों के गठन से संबद्ध महाविद्यालयों में एनएसएस का विस्तार होगा और अधिक से अधिक विद्यार्थी सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से जुड़ सकेंगे।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य राष्ट्रीय सेवा योजना को “सेवा से व्यक्तित्व विकास और व्यक्तित्व विकास से राष्ट्र निर्माण” के प्रभावी माध्यम के रूप में विकसित करना है।

इस अवसर पर प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. आलोक मिश्रा, प्रो. आदित्य कुमार सिंह सहित समस्त विश्वविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया।

नवीन एनएसएस इकाइयां:
स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय परिसर—02, स्वामी विवेकानंद कॉलेज पुवायां—02 तथा सावित्री देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज पुवायां—03।

Previous Post Next Post