स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना रोजा पुलिस ने घर से नाराज होकर गए नाबालिग भाई-बहन को महज 24 घंटे के भीतर हरिद्वार स्थित हरकी पौड़ी से सकुशल बरामद कर सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 21 अगस्त 2026 को पारस सक्सेना पुत्र संदीप कुमार निवासी देवरास, थाना रोजा, शाहजहाँपुर की तहरीर पर मु0अ0सं0 382/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। वादी ने अपने नाबालिग भाई सोहन (8 वर्ष) और बहन दीपा (15 वर्ष) के घर से नाराज होकर कहीं चले जाने की सूचना दी थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना रोजा पुलिस ने तत्काल दोनों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप 22 अगस्त 2026 को सुबह करीब 5 बजे हरिद्वार स्थित हरकी पौड़ी से दोनों नाबालिग भाई-बहन को सकुशल बरामद कर लिया गया।
पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है। दोनों नाबालिगों को आवश्यक प्रक्रिया के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
बरामद नाबालिगों का विवरण
- सोहन पुत्र संदीप कुमार, निवासी ग्राम देवरास, थाना रोजा, शाहजहाँपुर, उम्र करीब 8 वर्ष।
- दीपा पुत्री संदीप कुमार, निवासी ग्राम देवरास, थाना रोजा, शाहजहाँपुर, उम्र करीब 15 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग
मु0अं0सं0 382/2026, धारा 137(2) बीएनएस, थाना रोजा, शाहजहाँपुर।
बरामदगी
दिनांक: 22 अगस्त 2026
समय: प्रातः करीब 5:00 बजे
स्थान: हरकी पौड़ी, हरिद्वार।
बरामद करने वाली पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष श्री उमेश कुमार मिश्रा, थाना रोजा, शाहजहाँपुर
- उ0नि0 श्री अभिषेक, थाना रोजा, शाहजहाँपुर
- का0 2041 सावन मलिक, थाना रोजा, शाहजहाँपुर
- म0आ0 भारती नैन, थाना रोजा, शाहजहाँपुर
