बीए-एलएलबी व एलएलबी की द्वितीय वरीयता सूची जारी, 21 अगस्त तक प्रवेश का मौका

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 में बीए-एलएलबी एवं एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए द्वितीय वरीयता सूची जारी कर दी है।

प्रभारी डॉ. जयशंकर ओझा ने बताया कि द्वितीय वरीयता सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 21 अगस्त 2026 तक अपना प्रवेश सुनिश्चित करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद इन अभ्यर्थियों के प्रवेश पर विचार नहीं किया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए 8 अगस्त 2026 तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराया था, उन्हीं के नाम द्वितीय वरीयता सूची में शामिल किए गए हैं। अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।

वहीं, 15 से 18 अगस्त 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों के लिए रिक्त सीटों के आधार पर 22 अगस्त 2026 को नई मेरिट सूची जारी की जाएगी।

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को प्रवेश से संबंधित नवीनतम सूचनाओं के लिए विश्वविद्यालय के सूचना पट एवं आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर रखने की सलाह दी है।

Previous Post Next Post