स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना बण्डा पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से HF DELUXE मोटरसाइकिल एवं वीवो मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त 2026 की रात पुवायाँ-बण्डा रोड स्थित टेढ़ा पुल के पास वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रेहान पुत्र मजीद, निवासी ग्राम अब्दुल कलाम, थाना निगोही, शाहजहाँपुर, उम्र करीब 20 वर्ष को चोरी की HF DELUXE मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट एवं वीवो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर की जांच करने पर उसका पंजीकरण नंबर UP27AH7336 तथा इंजन नंबर HA11EMH4H00649 पाया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्त ने उक्त मोटरसाइकिल को अपने दो साथियों जैद पुत्र असलम एवं कबीर पुत्र अकील कुरैशी, दोनों निवासी थाना निगोही क्षेत्र, के साथ मिलकर निगोही से चोरी करना बताया।
बरामदगी एवं पूछताछ के आधार पर थाना बण्डा में मु0अ0सं0 0386/2026, धारा 317(2) BNS व 35/106 बीएनएसएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी का स्थान व समय:
19 अगस्त 2026, रात करीब 11:03 बजे, पुवायाँ-बण्डा रोड स्थित टेढ़ा पुल के पास।
बरामदगी:
- HF DELUXE मोटरसाइकिल
- वीवो मोबाइल फोन
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक जयचन्द गिरी, हेड कांस्टेबल यशवीर सिंह, हेड कांस्टेबल रामसंजीवन एवं आरक्षी मनोज कुमार।
