स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
तिलहर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस किया बरामद
शाहजहाँपुर। थाना तिलहर पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट एवं फायरिंग के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 02 जून 2026 को मोहल्ला केलरगंज, तिलहर निवासी सुमन गंगवार ने थाना तिलहर में तहरीर दी थी। आरोप था कि रेशू गुप्ता उर्फ रिशु गुप्ता ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके पुत्र देव गंगवार को रास्ते में रोककर गाली-गलौज एवं मारपीट की तथा हवाई फायर किया। इसके बाद घर पहुंचकर परिवार के लोगों को जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया था।
तहरीर के आधार पर थाना तिलहर में मु0अ0सं0 270/2026 धारा 109(1), 126(2), 115(2), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी रेशू गुप्ता उर्फ रिशु गुप्ता वांछित चल रहा था।
पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना तिलहर पुलिस टीम ने मोहल्ला केलरगंज स्थित आरोपी के मकान पर दबिश देकर उसे करीब 10:50 बजे हिरासत में लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 9/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
रेशू गुप्ता उर्फ रिशु गुप्ता पुत्र स्व. पंकज गुप्ता, निवासी मोहल्ला केलरगंज, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना तिलहर में वर्ष 2025 के चार अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चन्द्र, उपनिरीक्षक देवेश कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार एवं कांस्टेबल तुषान्त चौधरी शामिल रहे।
