ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती लखनऊ ✍️
लखनऊ। वजीरगंज पुलिस ने पिस्टल दिखाकर रुपये लूटने, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में 33 वर्षीय सलमान को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से ₹90,200 की नकदी बरामद की गई है। मामले में शामिल अन्य नामजद आरोपियों की तलाश भी पुलिस द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
श्रेणी
लखनऊ
