ब्यूरो रिपोर्ट आनंद कुमार लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी में बारिश के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और राहगीरों को जाम से राहत दिलाने के लिए हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह खुद पुलिस टीम के साथ सड़कों पर उतरे।
बारिश के बीच इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर रहकर ट्रैफिक व्यवस्था संभाली और वाहनों के सुचारु आवागमन के लिए लगातार प्रयास किया।
बारिश के बावजूद पुलिसकर्मियों की सक्रियता से यातायात को व्यवस्थित रखने और राहगीरों को जाम से राहत दिलाने की कवायद जारी रही। मौके पर पुलिस टीम की मौजूदगी से यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने में मदद मिली।
श्रेणी
लखनऊ

